
रायबरेली गदागंज क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की बदहाल स्थिति ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पावर हाउस से जुड़े गांवों और कस्बों में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार दिन हो या रात, बिजली कभी भी चली जाती है और घंटों तक वापस नहीं आती। इससे घरों में गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है, वहीं पानी की आपूर्ति और अन्य जरूरी काम भी प्रभावित हो रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि बार-बार बिजली जाने से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है, जबकि छात्र पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है और शिकायतों पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा।
लोगों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाए, ताकि उन्हें इस भीषण गर्मी में राहत मिल सके।










