
CRS NEWS फर्रुखाबाद/कायमगंज। कायमगंज क्षेत्र में एक बच्ची कुत्ते के डर से भागते समय करीब 40 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बच्ची के कुएं में गिरने की सूचना रेस्क्यू टीम को दी गई।
सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेने के बाद बचाव अभियान शुरू किया। करीब 40 फीट गहरे कुएं में फंसी बच्ची को बेहद सावधानी के साथ रेस्क्यू किया गया। टीम ने कुशलता का परिचय देते हुए बच्ची को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बच्ची के सकुशल बाहर आने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। मौके पर मौजूद लोगों ने रेस्क्यू टीम के प्रयासों की सराहना की। हादसे के बाद क्षेत्र में खुले कुओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने खुले और गहरे कुओं के आसपास सुरक्षा इंतजाम किए जाने की मांग की है, ताकि भविष्य में बच्चों के साथ इस तरह की घटनाएं न हों।





