
CRS NEWS :- क्या Turkey पर बड़ा हमला करेंगा Israel? Israel सीरिया में अपने सातवें सैन्य मोर्चे को खोलने की तैयारी कर रहा है , ताकि क्षेत्र में Turkey बलों की बढ़ती मौजूदगी और सैन्य विस्तार का मुकाबला किया जा सके।
Israel और Turkey सैन्य विस्तार को अपने लिए सीधा खतरा मानता है, जिसमें अबू अल-दुहुर (Abu al-Duhur) यरबेस का Turkey आधुनिकीकरण शामिल है। इसके अलावा, Turkey,पाकिस्तान और सऊदी अरब के संभावित भू-राजनीतिक गठबंधन को लेकर भी चिंता व्यक्त की गई है, जिसमें सीरिया के भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
Turkey की सैन्य स्थिति को मजबूत होने से रोकने के लिए Israel ने सीरियाई ठिकानों पर हमले किए हैं।Israel नेतृत्व उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठकों के माध्यम से इस पूरी स्थिति पर लगातार नज़र बनाए हुए है ।
यह तनाव अब कूटनीतिक स्तर तक पहुँच गया है। Turkey ने Israel अधिकारियों के खिलाफ इंटरपोल (Interpol) रेड नोटिस जारी करने का अनुरोध किया है। दूसरी ओर, Israel ने साइप्रस में Turkey की कार्रवाइयों और हमास को उसके समर्थन के लिए तुर्की की कड़ी आलोचना की है।
Turkey मध्य पूर्व में अपना प्रभाव बढ़ाना चाहता है, जबकि Israel इन खतरों को बेकाबू होने से पहले ही समाप्त करने (preemptive strike) के कदम उठा रहा है।







