
इस बजट में केवल आकर्षक घोषणाएँ है जो पहले भी की गई थीं, लेकिन इससे हुआ क्या ?
Report CRS रायबरेली कांग्रेस नेता कमल सिंह चौहान ने कहा, ‘यह बजट देश की वास्तविक भावना को संबोधित नहीं कर रहा है जो कि बेरोजगारी और मूल्य वृद्धि है. इसमें केवल फैंसी घोषणाएँ थीं जो पहले भी की गई थीं लेकिन कार्यान्वयन के बारे में क्या? पीएम किसान योजना से सिर्फ बीमा कंपनियों को फायदा हुआ किसानों को नहीं.’आगे कहते हुए कहा कि बजट में रोजगार व कारोबारी हितों की अनदेखी की गई है. MSME व किसानों की आय बढ़ाने को लेकर बजट मौन है. नौजवानों, महिलाओं, मजदूरों,नौकरीपेशा,व्यापारी वर्ग और विशेषकर मध्य वर्ग के लिए यह बजट मात्र एक छलावा है।
इस बजट से गरीब को सिर्फ शब्द और लफ्फाजी मिली। मंहगाई, बेरोजगारी का कोई समाधान नहीं। उन्होंने आगे कहा कि बजट का फायदा बड़े उद्योगपतियों को ही होता है। टैक्स पर गोगोई ने कहा कि महंगाई को देखते हुए 7 लाख रुपये तक की टैक्स छूट मध्यम वर्ग के लिए समुद्र में बूंद की तरह है।










