
रायबरेली के लोकप्रिय सांसद श्री राहुल गाँधी जी द्वारा भेजे गए कंबल का वितरण कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी एवं प्रदेश सचिव एवं ऊंचाहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह द्वारा ऊंचाहार कार्यालय पर विभिन्न गांव के सैकड़ों जरूरतमंदों को किया गया।इस अवसर पर अतुल सिंह ने कहा कि हम सबके सांसद राहुल जी ने आप सबके लिए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ठंडी में ज़रूरतमंदों को कंबल भेजा है।श्री सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा होती है|कांग्रेस हमेशा गांव,गरीब,किसान,नौजवान,झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों के साथ खड़ी रहती है|शोषित एवं वंचितों के नेता राहुल गाँधी है,देश का हर तबका राहुल गाँधी के साथ है।श्री सिंह ने कहा कि भाजपा नेता रमेश विधूड़ी द्वारा हम सबकी नेता श्रीमती प्रियंका गाँधी जी पर अभद्र टिप्पणी की जितनी निंदा की जाये,कम है|इस बयान से केवल श्रीमती प्रियंका गांधी जी का अपमान नहीं हुआ वरन देश की हर महिला का अपमान हुआ है।यह हर उन महिलाओं का अपमान हैं,जो सामाजिक क्षेत्र में काम करती हैं।
जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि रायबरेली के अभूतपूर्व विकास में सिर्फ और सिर्फ गांधी परिवार का योगदान रहा है|गांव,गरीब,किसान का विकास सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है,मौजूदा भाजपा सरकार ने सिर्फ योजनाओं के नाम बदलने का काम किया है।इस अवसर पर प्रमुख रूप कोआर्डिनेटर छत्रेश टांक,ऊंचाहार ब्लॉक प्रभारी अनिरुद्ध दीक्षित,ब्लाक अध्यक्ष शम्भू शरण पाल,जगतपुर ब्लाक प्रभारी शैलेन्द्र सिंह,कांग्रेस नेता रामकुमार सिंह,केदारनाथ सिंह,महावीर प्रसाद,शाजु नकवी,सदाशिव वर्मा,तेज बहादुर सिंह,विनोद मौर्या,कृष्ण मूर्ति,रवि सिंह,अमिन शेख,माताफेर,आनंद कोरी,लवकुश सरोज,मंगल पटेल आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।










