जिले में धूम धाम से समारोह के रूप में मनाया गया मतदाता दिवस!



CRS शाहजहाँपुर-शहर के खिरनी बाग के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस को जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में धूम धाम से समारोह पूर्वक मनाया गया! कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बैनर, रंगोली आदि तैयार करके मतदान के महत्व को समझाया! मतदाता जागरूकता हेतु स्कूली बच्चों ने एक रैली भी निकाली! स्काउट गाइड के बच्चों ने DM को सैल्यूट कियी! इस मौके पर DM ने दो प्रचार वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया!
मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडे सिटी मजिस्ट्रेट डॉक्टर श्री प्रकाश मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश सिंह तथा अन्य अधिकारी तथा शिक्षक गण मौजूद रहे!










