बदायूँ-ज़िले के बिसौली में मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर राष्ट्रीय चौकीदार सेवा समिति के बैनर तले चौकीदारों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। उसके बाद एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

मंगलवार को तहसील परिसर में चौकीदारों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। चौकीदार बबलू कुमार ने कहा हम चौकीदारों को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए। चौकीदारों को समान कार्य समान वेतन की मांग करते हुए 18 हजार रुपए की मांग की है। चौकीदारों की 30 दिन की उपस्थिति दर्ज कराई जाए। पुलिस के समान वर्दी, भत्ता, साइकिल, टॉर्च, स्मार्टफोन, दिया जाए। जिससे समय से सूचना उपलब्ध कराई जा सके। बबलू कुमार कहा हम सभी चौकीदारों का काम सूचना देना है। लेकिन हम लोगों से साफ सफाई कराई जाती है। उन्होंने कहा चौकीदारों को आवास की व्यवस्था की जाए। जिससे बरसात एवं ठंड के मौसम में बैठ सके। इस अवसर पर बबलू कुमार, सुभाष, अशोक, मीही लाल, मुकुट, राजपाल, विनोद, जगदीश, राजेंद्र, रामेश्वर, चंद्रपाल, नूर मोहम्मद, अफरोज, यासीन, राजू, रामकिशोर, अमर सिंह, जगदीश, कैलाश चंद्र, नेमचंद, लटूरी, यादराम, रामदास, दौलत राम, रतिराम आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट-आई एम खान बिसौली।










