जनपद की सदर पुलिस ने नाबालिग लड़की भगाने अब उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के अपराध में आकाश उर्फ ओम को गिरफ्तार कर लिया!
शाहजहांपुर-थाना सदर बाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने तथा उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया!
उक्त मामले में विवेचना के दौरान, धारा 87/64(1) बीएनएस तथा 3/4(1)/5(I)/6 पाक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी! आज 10 जनवरी.2026 को थाना सदर बाजार पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर उक्त मुकदमा में वांछित अभियुक्त ओम गुप्ता पुत्र रामप्रकाश गुप्ता को वाई. के. सिंह अस्पताल के पास उस समय पकड़ लिया जब वो कही भागने की फिराक में खड़ा था!
मुखबिर की सूचना में उक्त अभियुक्त संदिग्ध लग रह था! पुलिस की पूंछताछ में उसने अपना नाम आकाश उर्फ ओम उम्र करीब 19 वर्ष बताया पुत्र राम प्रकाश निवासी लोधीपर जनपद शाहजहांपुर बताया! उक्त अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए मा० न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया जाएगा!
गिरफ्तार अभियुक्त करीब 19 वर्षीय उक्त आकाश उर्फ ओम गुप्ता पुत्र राम प्रकाश गुप्ता नि० लोधीपुर थाना रोजा जनपद जनपद शाहजहाँपुर अपराधिक इतिहास बताए हुए पुलिस ने प्रेस नोट में 5 अन्य मुकदमे जिनमें मु०अ०सं० 0314/2025 धारा 125, 238(c), 351(3), 352 बीएनएस थाना कोतवाली शाहजहाँपुर! मु०अ०सं० 382/2024 धारा 109(1), 191(2), 191(3), 352 बीएनएस थाना रामचन्द्र मिशन शाहजहाँपुर! मु०अ०सं० 111/2025 धारा 115(2), 351(3), 352 बीएनएस थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर! मु०अ०सं० 410/2025 धारा 309(6), 317(2), 351(3) बीएनएस थाना कोतवाली शाहजहाँपुर! मु०अ०सं० 12/2026 धारा 137(2)/87/64(1)बीएनएस व 3/4(1)/5l/6 पाक्सो एक्ट थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर में दर्ज चल रहे है!









