
तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी सवार की मौके पर मौत
रिपोर्ट: मोहम्मद जावेद
डलमऊ (रायबरेली):
डलमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत कुटिया चौराहा के पास मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर डलमऊ से जगतपुर की ओर जा रहा था, जबकि स्कूटी सवार जगतपुर से डलमऊ की दिशा में आ रहा था। इसी दौरान कुटिया चौराहे के पास डंपर ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में स्कूटी चालक अनुज पुत्र इंद्र कुमार, उम्र लगभग 35 वर्ष, निवासी बेला टिकाई, थाना भदोखर, की मौके पर ही मौत हो गई। वही स्कूटी पे पीछे बैठा युवक दिवाकर घायल हो गया है
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य बनी हुई है।










