कचहरी परिसर में साइकिल/मोटरसाइकिलस्टैंड, शुद्ध पानी की RO मशीन एंव सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की, अधिवक्ताओं ने मांग की।
तिलहर/शाहजहांपुर। संयुक्त बार एसोसिएशन तिलहर ने जिला अधिकारी की अध्यक्षता में चल रहे तहसील समाधान दिवस में तहसील तिलहर परिसर की समस्याओं से अवगत कराते हुए जनहित में चंद मांगे रखी जिन्हें डीएम ने तत्काल सुनवाई करते हुए स्वीकार कर संबंधितों को कार्य समय से पूरा कराए जाने के निर्देश दिए।
संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता श्रवण कुमार सिंह के नेतृत्व में, अधिवक्ताओं ने, डी० एम० धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील समाधान दिवस में एक मांग पत्र दिया गया जिसमें अधिवक्ता गणों ने कचहरी परिसर में साइकिल/मोटर साइकिल स्टैंड बनवाए जाने की आवश्यकता बताई। कहा कि स्टैंड न होने के कारण परिसर में जाम की स्थिति बनी रहती है साथ ही उन्होंने मांग की कि तहसील परिसर में CCTV कैमरे भी लगवाए जाए क्योंकि चोरी एवं अन्य अपराधिक घटनाओं का खुलासा नहीं हो पाता है।
इसी के साथ अधिवक्ताओं ने जनहितमें, तहसील परिसर में शुद्ध पेयजल हेतु R.O. मशीन एवं सरकारी नलों की व्यवस्था कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि दूर-दराज से कचहरी और न्यायालय को आने वाली आने वाली जनता को शुद्ध पानी मिल सके।
पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय (तहसील तिलहर) के गेट पर नाली के ऊपर जाल टूटा हुआ है, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। तहसील तिलहर परिसर में सरकारी खानपान (कैंटीन) की व्यवस्था कराई जाना आवश्यक है।
क्षेत्राधिकार पुलिस/उप जिलाअधिकारी कार्यालय परिसर में, लगभग 40 वर्षों से अधिक समय से लगे हुए यूकेलिप्टस के वृक्ष जिनकी मोटाई लगभग 14 फीट से अधिक हो गई है को तत्काल कटवाए जाने की मांग की। उन्होंने जिला अधिकारी को बताया, इन पेड़ों की शाखाएं काफी फैली हुई हैं, जिनके गिरने से आम जनमानस को नुकसान होने का खतरा बना रहता है।
जब तेज तूफान आदि आता है, तब इन पेड़ों की शाखाएं टूटकर गिर जाती हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है। कई बार इन पेड़ों को कटवाने की मांग की गई, किन्तु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता श्रवण कुमार सिंह ने बताया की जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनहित संबंधित इन सभी मांगों को तत्काल स्वीकार करते हुए संबंधित अधिकारियों को जल्द कार्य पूरा कर जाने के निर्देश दिए हैं।










