चर्चित सतीश गंगवार हत्याकांड में फरार छह साल बाद 25/25 हजार के इनामी पत्नी व बहनोई गिरफ्तार।
शाहजहाँपुर/तिलहर। प्रेम प्रसंग के चलते नंदोई संग मिलकर पति को जहर देकर मौत के घाट उतार देने के मामले में फरार हुए और नाम बदल कर नोएडा और
हिमाचल प्रदेश में रह रहे 25/25 हजार के इनामी वांछित हत्यारे प्रेमी जोड़े को सर्विलांस पुलिस ने धर दबोचा। हत्याकांड में फरार होने पर तत्कालीन एसपी ने पांच फरवरी 2025 को दोनो को भगोड़ा घोषित करते हुए, दोनों पर 25/25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।

ज्ञात हो कि कोतवाली क्षेत्र के गांव समधाना निवासी लेखराज के बेटे सतीश गंगवार की गांव रानी खिरिया मझरा पिपरा निवासी राजेंद्र फौजी की बेटी सुनीता गंगवार के साथ शादी हुई थी। सतीश तिलहर के मोहल्ला मधुवन कॉलोनी में रहकर प्रोपर्टी डीलिंग का काम करता था। सतीश की वहन की, गांव राजनपुर में मोरध्वज के बेटे कपिल गंगवार के संग शादी हुई थी। कपिल का सतीश के घर आना जाना था। इसी दौरान कपिल और सुनीता की आंखे चार हो गईं। अंधे प्यार में कपिल व सुनीता ने 22 मई 2019 को घर पर ही योजनाबद्ध ढंग से सतीश को जहर खिलाने के बाद उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
मृतक के पिता लेखराज ने घटना की पुष्टि होने के बाद 27 दिसंबर 2020 में अपने दामाद कपिल गंगवार व बहू सुनीता के अलावा संदेह के आधार पर प्रेमपाल व वीरावती के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस जांच के दौरान घटना में प्रेमपाल व वीरावती को घटना में संलिप्त न पाए जाने पर उन्हें केस से निकाल दिया गया, जबकि कपिल गंगवार व सुनीता की संलिप्तता पाई गई थी, इसी बीच वे दोनों फरार हो गए।
तिलहर कोतवाली प्रभारी को, कोतवाल जुगुल किशोर पाल ने बताया कि फरारी के दौरान हत्यारोपी कपिल व सुनीता करीब दो वर्ष तक नोएडा में नाम बदलकर रहे। इसके बाद दोनों ने पकड़े जाने के डर से भी से ठिकाना बदल दिया, और करीब चार साल तक दोनों हिमाचल प्रदेश में रहे। हाल ही में वह दोनों तिलहर क्षेत्र में आए और पकड़े गए।










