गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन समारोह हेतु वीवीआईपी ड्यूटी में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों उच्चस्तरीय ब्रीफिंग।
शाहजहांपुर। वी० वी० आई० पी० ड्यूटी में लगे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक द्वारा विस्तृत एवं प्रभावी ब्रीफिंग की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ब्रीफिंग के दौरान जनपद हरदोई में 29.04.2026 को प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आगमन को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अत्यंत सुदृढ़, व्यवस्थित एवं बहुस्तरीय बनाए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, रूट डायवर्जन, आपसी समन्वय, संचार व्यवस्था एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली को लेकर विशेष रूप से बल दिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं उत्तरदायित्व के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता के प्रति शून्य सहनशीलता अपनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही, आमजन के प्रति शालीन व्यवहार रखते हुए उनकी सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु भी निर्देशित किया गया।










