
रिपोर्ट BY- फैसल
CRS NEWS हरदोई। हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के भदौना गांव में दामाद की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी। पनेउरा गांव निवासी आशीष गुप्ता की मौत के बाद उसकी मां सुधा गुप्ता ने बहू और ससुराल पक्ष पर कोल्डड्रिंक में जहर देकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़िता का कहना है कि घटना से पहले बहू खुशबू अपने भाई प्रमोद गुप्ता के साथ मायके चली गई थी और घर में रखे करीब 10 लाख रुपये नकद व जेवर भी साथ ले गई।
परिजनों के मुताबिक, आशीष जब ससुराल भदौना पहुंचा तो वहां उसकी हालत अचानक बिगड़ गई। सूचना मिलने पर परिवार अस्पताल पहुंचा, जहां आशीष ने तड़पते हुए मां को बताया कि उसे कोल्डड्रिंक में जहर दिया गया है। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की मां ने पत्नी खुशबू, साले प्रमोद समेत छह लोगों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। आशीष की शादी दो साल पहले हुई थी और उसका एक छोटा बेटा भी है। फिलहाल पुलिस को तहरीर दी गई है, लेकिन देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।










