
CRS NEWS : उंचाहार, रायबरेली। उंचाहार तहसील परिसर में लेखपाल पुष्पेंद्र सोनकर एवं जयकरन पाल के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में तहसील के लेखपालों, अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने दोनों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुष्पेंद्र सोनकर एवं जयकरन पाल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ किया। उनके सौम्य व्यवहार और कार्यशैली की सभी ने प्रशंसा की।
कार्यक्रम में एडवोकेट गिरीश द्विवेदी, एडवोकेट विजय सिंह राठौर, एडवोकेट आशीष मिश्रा, एडवोकेट दिग्विजय सिंह एवं एडवोकेट हर्षित सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने दोनों लेखपालों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने उनके साथ बिताए गए अनुभव साझा किए तथा उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सभी ने दोनों लेखपालों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।










