गाटा भूमि संख्या-80 नवीन प्रति ग्राम मौजा मौसमपुर, गाटा भूमि संख्या-98 सड़क पटरी।

तिलहर/शाहजहांपुर। गाटा भूमि संख्या-80 नवीन प्रति ग्राम मौजा परगना/तहसील तिलहर NZA, नगर के मौजमपुर चौराहा से पूर्व की ओर व दक्षिण की ओर गाटा भूमि संख्या-98 सड़क पटरी। केस जीतने के बाद भी पालिका प्रशासन अतिक्रमण मुक्त नहीं करा सका। जबकि इसमें नवीनप्रती गाटा भूमि संख्या-80 पर, पूर्व में, व्यावसायिक इमारत बनाने के लिए भवन मानचित्र और NOC देने के लिए पालिका प्रशासन ने सरकारी भूमि मानते हुए पूरी तरह इंकार कर दिया परंतु हाल ही में उस जगह व्यावसायिक भवन निर्माण का आसानी से हो जाना पालिका प्रशासन पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।
समझने की बात है कि इसी भूमि पर कोई गरीब, अपना और अपने परिवार का पेट पालने के लिए यदि एक अस्थाई पटरी भी लगाता तो उसे पालिका अतिक्रमण बता कर तत्काल हटवाकर अखबारों से सुर्खिया बटोरता नजर आता। वहीं चौराहा से दक्षिण की ओर सड़क पटरी का केस भी पालिका प्रशासन जीत गया परंतु उक्त जगह को नई प्लॉटिंग हेतु आसानी से रास्ता दिया हुआ है जबकि एक मात्र दुकान के पीछे हाथ धो कर पद गया। सबल यह कि आखिर यह चल क्या रहा है।
नगर तिलहर की लाकीमत सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा क्या पालिका प्रशासन की मिलीभगत से होता नहीं कहा जाएगा..? खैर नगर की सम्मानित जनता में से रसूखदार वर्ग को जहां जमीनों पर कब्जे करवाए जा रहे है तो वहीं गरीब और मिडिल वर्ग पर विभिन्न प्रकार के नोटिस और न्यायालय कार्यवाहियों के चलते जीना दुश्वार किया हुआ है।
नगर की सम्मानित जनता के बीच रहने का दावा करने वाले जनप्रतिनिधियों से नगर की आमजनता को मिलना कितना आसान है यह तो चुनाव 2022,/2023 के बाद से सभी को देखने को मिल रहा है। इसमें स्थानीय निकाय सदन की अध्यक्ष हो या फिर विधान सभा सदस्य, जबकि प्रशासन को शिकायत का इंतजार तो रहता है परंतु कार्यवाही के नाम पर राजनीति दबाव के चलते गरीब पर ही गाज गिरती नजर आती है।










