शाहजहांपुर के तिलहर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अमुक सक्सेना पत्रकार ने अपने पूरे परिवार सहित कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, जलपान व फल वितरण कर किया स्वागत।


तिलहर/शाहजहांपुर। सावन माह में हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों के प्रति श्रद्धा और सेवा भाव प्रकट करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अमुक सक्सेना जी ने अपने परिवार सहित नगर के पूर्वी तिराहे स्थित पावर हाउस के सामने नेशनल हाईवे पर कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
इस दौरान अमुक सक्सेना एवं उनके परिवारजनों ने शिवभक्त कांवड़ियों को प्रेमपूर्वक जलपान कराया तथा फल वितरित किए। कांवड़ियों के स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया।
कांवड़ियों के स्वागत-सत्कार के दौरान नेशनल हाईवे पर यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए तिलहर पुलिस फोर्स पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मियों ने यातायात को सुचारु बनाए रखते हुए कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की।
इस अवसर पर अमुक सक्सेना के परिवार के साथ संजू सक्सेना, अमर सक्सेना, बंशीधर शेखर, शिवम, अमित, महेंद्र, राजवीर, मनु, शिवम सक्सेना, राजीव, शैलेंद्र दीपक अमित सक्सेना राघव, छोटू विशी सक्सेना केसवी, डाली मन्नत निशी सक्सेना आरु प्रदीप विष्णु राठौर सहित अनेकों शिव भक्त मौजूद रहे।






