80वें स्वतंत्रता दिवस को तिलहर नगर पालिका में मनाया गया धूम धाम से।
शाहजहांपुर के तिलहर नगर पालिका परिषद में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पालिका अध्यक्ष हाजरा बेगम और अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार से संयुक्त रूप से तिरंगा ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पालिका परिषद के समस्त कर्मचारियों सहित नगर के गणमान्य एवं संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।
ठीक 8 बजे ध्वजारोहण उपरांत तत्काल राष्ट्रीय गान गाया गया तपश्चात देशभक्ति नारे की गूंज सुनाई दी।
पालिका के गांधी मैदान में देश भक्ति से सजे मंच पर देश भक्ति कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए इससे पूर्व नगर के गणमान्य व्यक्तियों ने भारत की आजादी पर रोशनी डालते हुए अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। पालिका अध्यक्ष एवं अधिशाषी अधिकारी के नेतृत्व में तपश्चात पालिका से पैदा मार्च करते हुए नगर के सभासदों सहित, सभी लोगों ने अम्बेडरकर पार्क पहुंच कर डॉक्टर भीम राव अम्बेडक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद वही सभी लोगों कोतवाली के स्थित शहीद कुटी पहुंच कर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जबकि इस सब कार्यक्रमों से पूर्व पालिका अध्यक्ष सहित अधिशाषी अधिकारी तथा कर्मचारी एवं सभासदों ने पालिका परिसर स्थित गांधी मैदान में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए महात्मा गांधी अमर रहे कक्षाथ ही देश भक्ति नारों का जयघोष किया।







