26 अगस्त को जुलूस-ए-मुहम्मदी शांतिपूर्वक निकालने के लिए उलेमा और पुलिस की अहम बैठक।

तिलहर/शाहजहांपुर। इस्लाम पैगंबर ए इस्लाम हज़रत मोहम्मद साहब जन्म दिन (बारावफात) के अवसर पर 26 अगस्त को नगर में निकलने वाले जुलूस-ए-मुहम्मदी को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु खानकाहे शमशिया में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
मोहल्ला कच्चा कटरा स्थितखानकाहे शमशिया के सज्जादा नशीन इकबाल हुसैन उर्फ फूलमियां के आवास पर हुई। बैठक को संबोधित करते हुए शहर इमाम मोहम्मद स्वालेह शद्दन मियांने कहा कि
जुलूस के दौरान किसी भी ठेले आदि पर अभद्र चिप आदि का प्रयोग न करें। केवल माईक पर नतिया कलाम , सलातो सलाम पढ़े और नबी की आमद की खुशी शांतिपूर्वक हर्षोल्लासके साथ मनाएं।
जुलूस में हरे झंडों के साथ -साथ राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) भी लेकर चले, किंतु किसी भी प्रकार के स्टील रॉड या भारी पाइप के इस्तेमाल न करें शहर काज़ी मोहम्मद अकरम सलीम ने कहा कि
माईक या बिना माईक के किसी भी अन्य विषय पर अनावश्यक भाषण, या तकरीर या कोइ नारा ना लगाये , रोड पर राहगीरों का ध्यान रखें जो लोग मोहल्ले में लंगर फेंकते हैं उनसे गुजारिश करें की लंगर फेंक कर न दे जो भी बांटे लोगों को हाथों हाथ दे।
मौजपुर चौकी इंचार्ज देवेश कुमार ने कहा जुलूस में शामिल होने वाले सभीअंजुमन या मोहल्लो से टोली के आयोजक अपने साथ 10-10 सहयोगियों के आधार एवं फोटो जमा कर, जुलूस में सहयोग करने हेतु पहचान पत्र मुख्य आयोजक से जारी कराकर अपनी टोली के साथ रहकर सहयोग करेंगे
बैठक में शहर इमाम मोहम्मद स्वालेह शद्दन मियां, शहर काजी मोहम्मद अकरम (मो० सलीम), मुन्नन मियां, इमाम अहमद रजा, मास्टर मतलूब अली, कारी इदरीस, कारी अदीब अली, हाफिज नसीम ,हाफिज सोहेल हाफ़िज़ अकील, हाफिज़ ज़ाहिद उर्फ़ गुड्डू मियां, अरमान रज़ा, हाफिज़ गुलाम अहमद रज़ा, मोहम्मद रईस कुरैशी, शरीफ कुरैशी, आदि उपस्थित रहे।







