आजाद समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न।


शाहजहांपुर। 21 अगस्त 26 को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक, मंडल कांशीराम चल चिंतन शाहजहांपुर में जिला अध्यक्ष के आवास पर संपन्न हुई।
जिसमें तीन मंचों के प्रभारी माननीय हाजी श्री राजपाल कश्यप जी, मुख्य संगठन प्रभारी मंडल प्रभारी माननीय श्री संजीव कश्यप जी, मंडल प्रभारी माननीय श्री महेश सागर जी एवं महिला मंच की माननीय श्री सत्यामित्रा जी सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में मंडल प्रभारी हाजी राजपाल कश्यप जी ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी मेहनत के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जोड़ना होगा तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों को मजबूती के साथ आगे बढ़ाएं और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों में जुट जाएं। बैठक में संगठन को मजबूत करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
समीक्षा बैठक में जिला प्रभारी श्री संजय कश्यप जी, सेक्टर प्रभारी श्री देवेन्द्र सिंह बौद्ध, मंडल नेता जी, स्टेज प्रभारी सहित जिला उपाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, ग्राम प्रधान एवं पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।






