14 वर्षीय किशोरी को नकदी और जेवरात सहित भगा लेजाने के आरोप में शिव शंकर, आशीष और शिवम पर अपहरण में मुकदमा दर्ज।
तिलहर/शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ले से 14 वर्षीय किशोरी को बहला, फुसलाकर ले जाने के मामले मे, किशोरी की मां द्वारा पुलिस को मिली लिखित शिकायत पर, पुलिस ने नगर के मोहल्ला कुंवरगंज निवासी आशीष, शिव शंकर और शिवम पर मु० आ० सं० 0486/2026 BNS की धारा 137(2) अपहरण में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बालिका की मां पीड़ित महिला के अनुसार, 11 सितंबर को दोपहर करीब एक बजे वह और उसके पति ड्यूटी पर गए थे। इस दौरान उसकी नाबालिग 14 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली थी जिसे शिवशंकर का 20 वर्षीय पुत्र आशीष बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि किशोरी घर से सोने की चेन, झुमकी, दो सोने की अंगूठियां, तीन जोड़ी पायल, दो मंगलसूत्र और 20 हजार रुपये नकद भी ले गई।
परिजनों ने काफी तलाश के बाद कोतवाली तिलहर में तहरीर देकर किशोरी को बरामद करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।
बताया जा रहा है कि तिलहर पुलिस ने आरोपी आशीष की काफी तलाश की परंतु उसके फरार होने की शंका के चलते उसके पिता शिवशंकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिससे फिलहाल
पूंछताछ जारी।







