शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी के समर्थन में सपा नेता सैयद रिजवान ने किया जनसंपर्क।


शाहजहांपुर। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर के समर्थन में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद ने शिक्षकों से जनसंपर्क किया। उन्होंने शिक्षकों से हाजी दानिश अख्तर के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत देने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान सैयद रिजवान अहमद ने शिक्षकों से संवाद करते हुए कहा कि शिक्षक एमएलसी का चुनाव शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को विधान परिषद तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि हाजी दानिश अख्तर शिक्षक समुदाय से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में हैं।
उन्होंने कहा कि वह लगातार शिक्षकों, शिक्षाविदों और पार्टी समर्थकों से मुलाकात कर रहे हैं तथा समाजवादी पार्टी की नीतियों, विचारधारा और शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी सक्रियता के साथ जुटने और मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर प्रत्याशी के पक्ष में प्रथम वरीयता का मत दिलाने की अपील की।
रिजवान अहमद ने जीपी इंटर कॉलेज, रौसर कोठी में भी शिक्षकों से संपर्क कर सपा प्रत्याशी हाजी दानिश अख्तर के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत करने का आह्वान भी किया।
इस अवसर पर गायत्री वर्मा, सुखपाल, सतपाल सिंह, प्रवेंद्र, आफताब अंसारी, अरुण गुप्ता, सुधीर राजपूत, ममता प्रजापति, विभा शर्मा, नेहा सिंह, अनमोल श्रीवास्तव, अल्का श्रीवास्तव, रामा यादव, नीरज मिश्रा, लखन प्रताप सिंह, राम कुमार भोजवाल, हफीज अंसारी, नरवीर सिंह, असलम खान, अशोक पाल, संतोष पाल, विपिन यादव, अखिलेश यादव, नेहा वर्मा आदि मौजूद रहे।






