नगर में धूमधाम से बैंड बाजे के साथ निकली श्री राम बारात।
तिलहर/शाहजहांपुर। नगर की पुरानी गल्ला मंडी पोर्टरगंज स्थित श्री जनता रामलीला कमेटी द्वारा संचालित रामलीला आयोजन आरम्भ के बाद, रात
भगवान श्री रामचंद्र जी बारात, देवी देवताओं की भव्य झाकियों के साथ नगर में निकाली गई।
पोर्टरगंज निकलने वाली भव्य राम बारात, नगर के मोहल्ला नईबस्ती, बहादुरगंज, मौजमपुर, दातागंज आदि स्थानों से गुजरी। बारात में शामिल आकर्षक
देव स्वरूप झांकियों का जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।
इससे पूर्व देर शाम पोर्टर गंज स्थित श्री रामलीला मंच पर क्षेत्रिय विधायक सलोना कुशवाहा व उनके पति डॉ रामसिंह कुशवाहा ने कमेटी संरक्षक रमाशंकर गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, हरीश गुप्ता, सुशील बाबू गुप्ता, कमलेश गुप्ता पप्पू, हरि मोहन गुप्ता, मेला प्रभारी सौरभ गुप्ता रवि, विकास गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, मुदित गुप्ता, सुमित गुप्ता आदि के सानिध्य में भगवान श्री राम समेत चारों भाइयों, महर्षि गुरु वशिष्ठ का तिलक कर आरती उतारी।








