
CRS NEWS रायबरेली : गदागंज (रायबरेली)। गदागंज थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर बढ़ैया गांव निवासी पशुपालक चतुर्भुज सिंह की दो मुर्रा नस्ल की भैंसें बीते 25 जून 2026 को गंगा के कछार क्षेत्र से अचानक लापता हो गईं। घटना के बाद परिजनों ने आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक दोनों भैंसों का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
परिजनों के अनुसार, लापता भैंसों में एक भैंस दूध दे रही है, जबकि दूसरी गर्भवती है। दोनों भैंसों के गायब होने से पशुपालक को भारी आर्थिक नुकसान की आशंका है। परिवार ने घटना की जानकारी क्षेत्र के लोगों को देते हुए भैंसों की तलाश में सहयोग की अपील की है।
चतुर्भुज सिंह ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दोनों मुर्रा भैंसों के संबंध में कोई भी जानकारी मिले या उनका पता चले, तो वह तत्काल मोबाइल नंबर 8187941000 पर संपर्क करें। सही एवं विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को ₹1100 का नकद इनाम दिया जाएगा।
परिवार ने क्षेत्रवासियों से मानवीय आधार पर सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल संपर्क करें, ताकि लापता भैंसों का पता लगाकर उन्हें सुरक्षित वापस लाया जा सके।










