
CRS NEWS यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट 2026 का रिजल्ट जारी हो गया है। उन्नाव के चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है।
कॉलेज का रिकॉर्ड:
पिछले कई वर्षों से लगातार 100 फीसदी रिजल्ट देने वाला यह स्कूल इस बार भी हाईस्कूल और इंटर दोनों में अव्वल रहा।
इंटर में लहराया परचम:
कॉलेज की छात्रा आरोही सिंह ने जिले में तीसरा और शहर में पहला स्थान हासिल किया है। राजेपुर आवास विकास निवासी आरोही ने 91.2% अंकों के साथ यह मुकाम पाया।
स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने आरोही समेत सभी सफल छात्रों को बधाई दी है। प्रिंसिपल ने कहा कि बच्चों की मेहनत और टीचर्स की गाइडेंस से हर साल कॉलेज बेहतर रिजल्ट दे रहा है।










