अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर विधायक की मौजूदगी में वृद्धजनों का किया गया सम्मान।

शाहजहाँपुर: समाज कल्याण विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर विनोबा सेवा आश्रम, बनतारा (सीतापुर रोड) में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ददरौल क्षेत्र के माननीय विधायक श्री अरविन्द कुमार सिंह ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ नागरिकों ने विधायक श्री अरविन्द कुमार सिंह को बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात विधायक जी द्वारा बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान वृद्धाश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों को फूल-मालाएं पहनाई गईं और उन्हें वस्त्र, फल तथा मिठाइयों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी और उपस्थित समाजसेवियों—श्री रमेश भाइयां, विमला बहन, श्री ओमकार मनीषी, श्री अतुल सक्सेना एवं श्री उमेश पाठक ने वृद्धजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में संयुक्त पेंशनर कल्याण समिति के जिला संयोजक श्री अतुल गुप्ता, श्री दिनेश चन्द्र शुक्ला, श्री हरीश चन्द्र वर्मा, सह संयोजक श्री गंगाराम तेली, कार्यसमिति सदस्य श्री कप्तान सिंह व श्री रामसरन तथा कोषाध्यक्ष श्री सुशील कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा वृद्धाश्रम के प्रबंधक श्री ब्रह्मदेव, आश्रम का समस्त स्टाफ और समाज कल्याण विभाग के प्रधान सहायक श्री नरेन्द्र देव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।






