
अमीना कॉन्वेंट स्कूल में फ्रूट पार्टी” का आयोजन किया गया।
भीषण गर्मी एवं लगातार बढ़ रही हीट वेव को ध्यान में रखते हुए अमीना कॉन्वेंट स्कूल, सलोन रायबरेली में बच्चों के लिए विशेष “फ्रूट पार्टी” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को गर्मी के मौसम में स्वस्थ रहने, पौष्टिक आहार अपनाने तथा फलों के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
विद्यालय के मैनेजर महोदय वसीम सिद्दीकी एवं प्रधानाचार्या सना सिद्दीकी, स्कूल इंचार्ज अंशु सिंह एवं अंशिका मैम के निर्देशन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण — शुधांशु सर, प्रेम सर, सिदरा मैम, यास्मीन मैम, रागिनी मैम, सना मैम, रिज़ा मैम, सविता मैम, शुभम सर, नसरा मैम, साइबा मैम, गुलनाज़ मैम, अलकमा मैम, नाज़ मैम, अश्विनी मैम, इक़रा मैम, स्वाति मैम, नसरीन मैम, फरहीन मैम , समीम मैम एवं अन्य स्टाफ सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को विभिन्न प्रकार के ताजे एवं पौष्टिक फलों का वितरण किया गया तथा फलों के सेवन से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि नियमित रूप से फल खाने से शरीर स्वस्थ, मजबूत एवं ऊर्जावान रहता है तथा बीमारियों से बचाव होता है।
फ्रूट पार्टी के माध्यम से बच्चों को जंक फूड से दूर रहकर हेल्दी एवं संतुलित भोजन अपनाने की प्रेरणा दी गई। साथ ही बच्चों के लिए मनोरंजक खेल एवं फन एक्टिविटीज भी कराई गईं, जिससे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।
विद्यालय प्रशासन द्वारा बच्चों को संदेश दिया गया कि —
“स्वस्थ भोजन ही अच्छे स्वास्थ्य की कुंजी है।”
🍇 “रोज़ फल खाओ, स्वस्थ और खुशहाल बनो।”
“स्वस्थ बच्चे ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं।”
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।










