
गदागंज पुलिस ने 1200 ग्राम अवैध गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार,
रायबरेली। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गदागंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को 1200 ग्राम अवैध गांजे, नकदी तथा एक पल्सर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना गदागंज पुलिस ने लल्ली की चक्की, जगतपुर रोड के पास से अभियुक्त दीपेंद्र यादव उर्फ ज्वाला पुत्र अजीत प्रसाद, निवासी पूरे ठाकुरन, मजरा धूता, थाना गदागंज को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1200 ग्राम अवैध गांजा, नकदी तथा एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक विवेक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, कांस्टेबल अमित मिश्रा एवं कांस्टेबल मनोज कुमार शामिल रहे।











