विद्युत वायर और नए पोल खड़ा करने में करोड़ो खर्च करने के बाद भी हल्की बारिश में बिजली ठप्प।
शाहजहांपुर/तिलहर। विद्युत विभाग ने बीते दो से तीन वर्षों में, दशकों पुराने बिजली के खंभे बदलने व सिल्वर केबिल के बदले में बंच केबिल डालने और मीटरों को बदलने में करोड़ो का खर्च कर उपभोक्ताओं को सुविधाएं देने के नाम पर बिजली के यूनिट रेट भी कम कर बढ़ाए लेकिन इसके बाद भी लोगों को समय से बिजली मिलना काफी टेढ़ी खीर साबित हो रहा है क्योंकि विद्युत विभाग जम कर अपनी मनमानी पर उतारू है।
हल्की सी हवा का झोंका जो या रिमझिम बारिश, बिना अग्रिम नोटिस विभाग अचानक बिजली बंद कर उपभोक्ताओं को घंटों का बिजली का इंतजार करवा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि जानकारी लेने पर बिजली गुल होना आज भी वारिश और तेज हवा का बहाना बना रहा है। फिलहाल पिछले 36 घंटों से क्षेत्र भर की बिजली गायब है। बिना बिजली के हर माह हजारों का बिल जमा करने वाले विद्युत उपभोक्ताओं की मजाल है कि विभाग से सबल कर लें कि करोड़ो खर्च करने के बाद अब ऐसी क्या समस्या हो रही है कि हल्की सी हवा और पानी में बिजली क्यूं बंद की गई।
वहीं दूसरी ओर बिजली चोरी के नाम पर झूठे केस अधिकांश उन उपभोक्ताओं पर लिखवाया जाना सामने आता है जिन पर दो या चार हजार का बिल बाकी होता है। छोटे बकायादारों में FIR दर्ज करा विद्युत विभाग कर्मचारी बिल तो जमा ही कराए है साथ ही मुकदमा खत्म करने के लिए न्यायालय में जमा करने के लिए NOC के नाम पर भी 2 हजार की चपत लगाने से नहीं चूकते और उपभोक्ता कोर्ट के महीनों चक्कर लगा कर अलग परेशान होता है।






