10000 रुपये के इनामियाँ अपराधी अभियुक्त सुरेन्द्र को तिलहर पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार
।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा ₹10,000/- का इनाम घोषित किया गया था।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर की तिलहर पुलिस टीम ने मु०अ०सं० 430/2026 धारा 191(2)/191(3)/352/351(3)/103(1)/3(5) बीएनएस में लंबे समय से वांछित ₹10,000/- के इनामिया अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र ब्रह्रानंद को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त सुरेंद्र तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम
शाहवेगपुर के निवासी ब्रह्रानंद का पुत्र है जिसकी उम्र लगभग 35 वर्ष बताए जा रही है।
जिस मामले में सुरेंद्र पर पुलिस इतना बड़ा इनाम रखा उसे संक्षिप्त में इस प्रकार समझा जा सकता है। दिनांक 13 अगस्त 2026 को सोनपाल पुत्र केदार निवासी ग्राम सहवेगपुर, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा तिलहर पुलिस लिखित तहरीर दी गई कि अभियुक्तगण द्वारा एक राय होकर उनके भाई सुरेन्द्र पुत्र केदार के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा लाठी-डंडों एवं बंके से मारपीट कर उसकी हत्या कर दी गई। तिलहर पुलिस ने तहरीर के आधार पर पर मु०अ०सं०- 430/2026, धारा 191(2)/191(3)/352/351(3)/103(1)/3(5) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
विवेचना के दौरान अभियुक्त 1. सुखदेव पुत्र हरिश्चन्द्र, 2. वसुदेव पुत्र हरिश्चन्द्र एवं 3. गोविन्द पुत्र मेहरबान, निवासीगण ग्राम सहवेगपुर, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर को 16 अग० 2026 को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया था जबकि अभियुक्त 4. अमित पुत्र रामऔतार एवं 5. दिलीप पुत्र रामऔतार, निवासीगण ग्राम सहवेगपुर, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर, पुलिस ने 26 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं इस मामले लिप्त 6 वें अभियुक्त वी०पी० पुत्र नन्दराम, निवासी ग्राम सहवेगपुर, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर ने 20 अगस्त 2026 को मा० न्यायालय आत्मसमर्पण कर दिया था गया।
इस मामले में अभियुक्त सतीश पुत्र गंगाराम, निवासी ग्राम सहवेगपुर, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर के संबंध में फिलहाल विवेचना प्रचलित है जबकि शेष वांछित अभियुक्त सुरेन्द्र प्रधान उर्फ सुरेन्द्र पुत्र ब्रह्मानन्द, निवासी ग्राम शाहवेगपुर, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 35 वर्ष को आज गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त सुरेन्द्र पुत्र ब्रह्रानंद के अपराधिक इतिहास को बताया कि मु०अ०सं० 430/26 धारा 191(2)/191(3)/352/351(3)/103(1)/3(5) बीएनएस थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर। मु०अ०सं० 441/2018, धारा 60 आबकारी अधिनियम, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर। मु०अ०सं० 271/2021, धारा 60(2) आबकारी अधिनियम, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर। मु०अ०सं० 314/2023, धारा 279/304ए भादवि, थाना अल्हागंज, जनपद शाहजहाँपुर।






