तिलहर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का राज खोल कर पांच को गिरफ्तार कर लिया लेकिन नहीं अब तक सीसीटीवी फुटेज की अन्य बड़ी चोरियां
शाहजहांपुर। तिलहर पुलिस ने वाहन चोरी के एक गिरोह का खुलासा करते हुए जहां पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं सीसीटीवी फुटेज में चोरों की करतूत करती अन्य बड़ी चोरियां, खुलासा करने में पुलिस अब तक शून्य नजर आ रही है। पुलिस ने वाहन चोरों के कब्जे और निशानदेही पर चोरी की पांच हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिलें और एक घिसी हुई चेसिस बरामद की है। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी के वाहनों की पहचान छिपाने के लिए इंजन और चेसिस नंबर घिसकर अथवा उनमें बदलाव कर देते थे। इसके बाद मोटरसाइकिलों और उनके पार्ट्स को सस्ते दामों पर बेचकर ठिकाने लगाते थे।
पुलिस के मुताबिक, 7 सितंबर को कुंवरगंज कस्बे से मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबिर से महत्वपूर्ण सूचना मिली। इसके आधार पर 11 सितंबर को सरयू पुलिया सर्विस रोड के पास घेराबंदी कर अर्श उर्फ भूरा, कुनाल वर्मा और जगजीत सिंह उर्फ जग्गा को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बक्शी तिराहा स्थित रजा ऑटो सर्विस पर छापा मारकर फैजान उर्फ मुन्ना और अमन को भी गिरफ्तार कर लिया। दुकान की तलाशी के दौरान चार अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें और एक घिसी हुई चेसिस बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार, गिरोह चोरी की मोटरसाइकिलों के इंजन और चेसिस नंबर मिटाकर या बदलकर उनकी पहचान छिपाता था। इसके बाद वाहनों अथवा उनके पार्ट्स को कम कीमत पर बेच दिया जाता था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ तिलहर क्षेत्र में वाहन चोरी से संबंधित चार मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
वहीं दूसरी ओर नगर के राजनपुर रोड स्थित, एक तेल कोल्हू से शटर तोड़ कर लगभग 50 हजार ₹ नकदी निकालने की घटना तथा दोदराजपुर स्थित एक घर में तीन भैंसे खोलने की घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई जो कि बतौर सुबूत पुलिस को पेश की गई लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका जबकि चोरों के हौसले इसी लिए बुलंद बताए जा रहे है।







