UPSSSC लोअर PCS परीक्षा को लेकर यातायात पुलिस मुस्तैद, परीक्षा केंद्रों और रोडवेज पर संभाली व्यवस्था।



शाहजहाँपुर, 23 अगस्त। UPSSSC लोअर PCS मुख्य परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को शाहजहाँपुर में यातायात पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस ने परीक्षा केंद्रों के साथ-साथ रोडवेज बस स्टैंड पर विशेष यातायात व्यवस्था संभाली।
परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। परीक्षार्थियों के आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अनावश्यक भीड़ और जाम की स्थिति को नियंत्रित किया गया। साथ ही वाहनों की पार्किंग व्यवस्था पर भी विशेष निगरानी रखी गई।
रोडवेज बस स्टैंड पर भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के आवागमन को देखते हुए यातायात पुलिस ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस लगातार भ्रमणशील रही और प्रमुख स्थानों पर प्रभावी ड्यूटी करते हुए यातायात संचालन सुनिश्चित किया।







