बदायूं।बिसौली एसडीबी पब्लिक स्कूल में 78 वां आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। देश भक्ति से ओतप्रोत नृत्य व संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम अपने देश को सुरक्षित, समृद्ध और शक्तिशाली बनाने के लिए निरंतर प्रयास करें। प्रधानाचार्या मीनू एल बत्रा ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की सेवा का संकल्प लेने की प्रेरणा दी।
एक्टिविटी इंचार्ज शारदा बबेजा ने बच्चों को विभिन्न स्लोगन बुलवा कर उनमें जोश व उत्साह का संचार किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्वेता शर्मा एवं अखिलेश ठाकुर ने किया। कार्यक्रम को तैयार करवाने में मुख्य भूमिकायें सिम्मी, अनमोल, मेघा, पूजा, हर्ष एवं चेतना की रही। प्रतिभागी बच्चों में अक्षिता, आयुषी, सुप्रभा, सिद्धि, आदर्श, रिया, एंजिल, वासु, आव्या, प्रियदर्शिनी, विराज, अनिरुद्ध, परिमिती एवं दिव्यांश एवं समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।
रिपोर्ट-आईएम खान बिसौली










