जनपद के हज यात्री 17 फरवरी को कराएंगे मेडिकल हेल्थ चेकअप व वैक्सीनेशन।
शाहजहांपुर। हज यात्रा पर जाने वाले आज मेनू का मेडिकल हेल्प चेकअप कैंप 17 फरवरी 2026 को समय प्रातः11:00 बजे आरंभ होगा। इस दौरान आजमीनों का मेडिकल हेल्थ चेकअप कर वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा।
जिला प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति द्वारा सुचित किया गया है। जिसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश राज हज कमिटी लखनऊ के माध्यम से शाहजहांपुर हज यात्रा 2026 पर जाने वाले आजमीनो का टीकाकरण के संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी शाहजहांपुर के कार्यालय द्वारा अपने पत्र दिनांक 5 फरवरी 2026 के माध्यम से अवगत कराया गया है कि मेडिकलहेल्थ चेकअप व वैक्सीनेशन हेतु स्थान नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जली कोठी (पुराना जिला अस्पताल) में दिनांक 17 फरवरी 2026 प्रातः 11:00 बजे निर्धारित की गई है।










