गन्ना मूल्य कम से कम ₹500 रूपये प्रति कुंतल घोषित किया जाए!

CRS तिलहर/शाहजहांपुर-भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा है कि पुरे उत्तर प्रदेश में धान क्रय केंद्रों पर सत्ता पक्ष के माफिया हावी हैं! क्रय केंद्रों पर किसानों का धान ना खरीद कर माफियाओं की खरीद हो रही है! उन्होने कहा कि किसानों का धान खराब बता कर नहीं खरीदा जा रहा है तो वहीं धान औने पौने दामों पर खरीद कर किसानों का शोषण किया जा रहा है जिससे किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है!
श्री सिंह ने कहा गन्ना पेराई सत्र शुरू होने वाला है और कुछ चीनी मिलों ने प्रदेश में पेराई शुरू भी कर दी है लेकिन सरकार ने अभी तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है! लागत को देखते हुये गन्ना मूल्य कम से कम ₹500 रूपये प्रति कुंतल घोषित किया जाए! जिससे गन्ना किसानों को वाजिब मूल्य मिल सके! मौजूदा सरकार किसानों का हितैषी होने का मात्र ढिंढोरा पीट रही है और दिखावा है! बड़े पैमाने पर किसानों का शोषण हो रहा है!
जिला प्रभारी शिशुपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा है कि तिलहर चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने वाला है! तिलहर रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य सेतु निगम द्वारा कराया जा रहा है जिससे उत्तर दिशा से रेलवे फाटक पर गन्ना ट्रालियों व बैलगाड़ी से गन्ना लाने वाले कृषकों को काफी परेशानी होगी उनके लिए गन्ना सप्लाई करने हेतु रास्ते की व्यवस्था सेतु निगम अथवा चीनी मिल प्रशासन स्वयं व्यवस्था करने का कष्ट करें, जिससे गन्ना कृषक अपना गन्ना चीनी मिल में आसानी से सप्लाई कर सकें! बरीयता के आधार पर रास्ता को अभिलंब सही कराया जाए!
बैठक को संबोधित करते हुये तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा ने कहा है जिले में सरकारी समितियां तथा प्राइवेट दुकानदार किसानों का शोषण कर रहे हैं डीएपी व यूरिया के साथ जिंक, नैनो यूरिया, दवा आदि कई चीजे देने पर ही खाद देते हैं न लेने वाले किसानों को खाद नहीं दी जाती है, ऐसे प्राईबेट दुकानदारों व सरकारी सचिवों पर तत्काल प्रभाव से करवाई कराई जाये! इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष नेत्रपाल मौर्य, कामता प्रसाद, अनिल कुमार योगेंद्र पाल शाक्य आदि मौजूद रहे!









