
CRS NEWS रायबरेली: कुरुक्षेत्र की पवित्र धरती, जहाँ से भगवान श्रीकृष्ण ने दुनिया को न्याय और सत्य के लिए लड़ने का संदेश दिया, आज फिर उसी संदेश की गूंज सुनाई दे रही है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हरियाणा में “हरियाणा विजय संकल्प यात्रा” के जरिए जनता के बीच न्याय और परिवर्तन का आह्वान किया है, और इस अभियान को मिल रहा अपार जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि हरियाणा में बदलाव की बयार बहने वाली है।
हरियाणा में पिछले दस वर्षों से सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ कांग्रेस की यह यात्रा अन्याय और झूठ के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक बन गई है। यात्रा के दौरान, कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि भाजपा शासन के दौरान राज्य में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और जनविरोधी नीतियों ने जनता का विश्वास तोड़ा है। जनता अब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है, और कांग्रेस उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
कांग्रेस ने कुरुक्षेत्र की ऐतिहासिक भूमि से इस यात्रा की शुरुआत कर यह संदेश दिया है कि वह न्याय और सत्य के मार्ग पर चलकर हरियाणा की जनता को उन समस्याओं से मुक्ति दिलाएगी, जिनसे वे पिछले एक दशक से जूझ रहे हैं। पार्टी का कहना है कि भगवान कृष्ण की शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए वे अन्याय के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
यात्रा के दौरान जुटी भारी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हरियाणा की जनता कांग्रेस को एक बार फिर सत्ता में देखने के लिए आतुर है। गाँव-गाँव, शहर-शहर में यात्रा को मिल रहे जनता के प्रेम और समर्थन से यह साबित हो रहा है कि राज्य में परिवर्तन की लहर है और कांग्रेस इस परिवर्तन का नेतृत्व करने को तैयार है।
कांग्रेस ने जनता को भरोसा दिलाया है कि अगर वह सत्ता में आती है, तो राज्य में विकास, रोजगार, और किसानों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। पार्टी ने हर वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा करने का संकल्प लिया है और कहा है कि उनका लक्ष्य हरियाणा को फिर से समृद्ध और खुशहाल बनाना है।
‘हरियाणा विजय संकल्प यात्रा’ को मिल रहा जनसमर्थन यह स्पष्ट संकेत देता है कि राज्य में कांग्रेस का पुनरुत्थान तय है और भाजपा के दस साल के शासनकाल से निराशज जनता अब बदलाव चाहती है।

CORRESPONDENT