दिल्ली से 1 लाख के इनामी ड्रग्स सप्लायर को यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस किया ढेर। गोली मार कर गिरफ्तार कर लिया कटरा में जमाए था डेरा।



शाहजहांपुर। दिल्ली से एक लाख का ईनामी रहा, बरेली के परेड़ा के रहने वाले रियाज़ खां को जनपद पुलिस मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि माओवादी को ड्रग्स सप्लाई करने वाले दिल्ली पुलिस से 01 लाख के ईनामी रह चुका और, यूपी के शाहजहांपुर में कटरा क्षेत्र का बादशाह बन कर बैठे रियाज़ खां उर्फ बाबू को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारकर किया गिरफ्तार।
चर्चा हो रही है कि शाहजहांपुर में विधायक के साथ साथ तिलहर सर्किल के एक सिपाही का कुख्यात मादक पदार्थों के तस्कर रियाज़ खां उर्फ बाबू से गहरा नाता है। साथ ही यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि अभी हॉल ही में मुजफ्फरनगर पुलिस ने रियाज़ खां उर्फ बाबू की करोड़ो की संपत्ति को फ्रीज किया था।
तमाम अटकलें और और जानकारी और साक्ष्यों को जमा करने के बाद शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर कुख्यात तस्कर रियाज़ उर्फ बाबू के खिलाफ़ पुलिस ने रिपोर्ट तैयार कर अनुमोदन के लिए फाइल जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय भेजी थी।वोजिला मजिस्ट्रेट धर्मेंद्र प्रताप सिंह के आदेश पर थाना कटरा में कुख्यात तस्कर रियाज़ खां उर्फ बाबू सहित तीन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था जबकि कुख्यात तस्कर रियाज़ खां उर्फ बाबू तिलहर सर्किल के एक सिपाही की मुखबिरी पर पुलिस व एसओजी की दबिश देने के बाद भी बच निकला। लेकिन पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के सख़्त निर्देश के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और कुख्यात गैंगस्टर रियाज़ खां उर्फ बाबू को घेर लिया और इससे पहले वो इस बात भी भाग निकलता, पुलिस ने उसके पैर में गोली मार कर दबोच लिया।
जनपद के तिलहर कोतवाली क्षेत्र में घटी इस घटना में घायल रियाज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पुलिस के आला कमान भी पहुंचे। हालांकि रियाज को पकड़ कर जनपद पुलिस ने अवैध ड्रग्स सप्लाई को बहुत बड़ा झटका दिया है पतंति सबाल वही की क्या ऐसे कुख्यात जो किसी राजनीति विशेष के सरंक्षण नशे का अवैध व्यापार कर मानव जीवन बर्बाद करेंगे या इन्हें संरक्षित रख अपनी तिजोरियों भरने बालों को भी कही पुलिस पकड़ सकेगी।











