क्या जबरन तोड़ा गया कब्रिस्तान का गेट, जो भारी पुलिस बल और LIU किए गए तैनात.?



तिलहर स्थित राष्ट्रीय राज मार्ग किनारे एक संपत्ति की बाल बाउंड्री कराए जाने के लिए लगभग पांच थानों का पुलिस बल, उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में मौके पर तबतक मौजूद रहा जब तक कि संपत्ति की बाल बाउंड्री नहीं हो गई।
उच्चाधिकारियों सहित भारी पुलिस बल मौजूदगी में छंगे लाल मंदिर के उत्तर दिशा में दीवार से लगी उक्त संपत्ति पर बाल बाउंड्री किए जाने की खबर, नगर में आग की तरह फैल गई लेकिन हर समझ से परे, विभिन्न चर्चाओं के साथ वे सब भी तमाशबीन बने रहे जो नगर भर के कब्रिस्तानों के ठेकेदार बने दिखाए पड़ते है।
सूत्र बताते है कि उक्त संपत्ति खसरा नंबर 139 रकबा 84 डि० वक्फ औकाफ की क्रम संख्या 522 पर वक्फ संपत्ति में कब्रिस्तान 2/6/1984 में दर्ज है। उक्त वक्फ संपत्ति के मुताबल्ली रुस्तम शाह जो कि फिलहाल इस दुनिया में नहीं है लेकिन उक्त संपत्ति को उन्हीं के किसी अपने ने विगत वर्षों कौड़ियों के भाव बेच दिया।
बताया जाता हैकि वक्फ बोर्ड में संपत्ति, कब्रिस्तान दर्ज होने के कारण बाल बाउंड्री कर कब्जा करने में भारी पुलिस फोर्स को लगवाया गया कि कोई अपनी जुबान से एक शब्द भी न निकाल सके परंतु साथ ही नगर में यह भी चर्चा जोरो पर कि कहां गए वे नगर भर के कब्रिस्तानों के मामलों में स्वयं-भू ठेकेदार जो स्वयं को क़ौम का रहनुमा जाहिर करने का प्रयास करते नजर आते है। उधर एसडीएम जीत सिंह राय ने बताया कि कब्रिस्तान का गेट तोड़े जाने और बाउंड्री बॉल का निर्माण किए जाने की उन्हें कोई जानकारी नहीं है। वे सुबह एनएचएआई के द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान में जरूर पहुंचे थे। फिलहाल नगर में भारी पुलिस बल व एलआईयू की मौजूदगी आनन फानन में कब्रिस्तान गेट तोड़े जाने और जमीन पर कब्जा किए जाने की चर्चा गरम रही। खबर अभी बाकी है….।











