तिलहर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गांधी जी को किया माल्यार्पण।
तिलहर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद तिलहर द्वारा शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में अधिशासी अधिकारी तिलहर, नगर पालिका परिषद के समस्त स्टाफ, सम्मानित सभासदगण एवं कर्मचारीगण के साथ युवा नेता एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता (रवि) भी शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा के दौरान नगर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल लोगों ने राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
यात्रा के समापन अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी, सभासदगण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।






