सहकारिता से समृद्धि की ओर: भव्य सहकारी सम्मेलन संपन्न, भूमि दाताओं को मिला ‘सहकार गौरव सम्मान।
डिजिटल ट्रांजेक्शन, केसीसी के विस्तार और समितियों के विविधीकरण पर दिया गया ज़ोर।
शाहजहांपुर। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के सफलतम 05 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, संपूर्ण देश में 29 जून 2026 से 06 जुलाई 2026 तक ‘सहकारिता सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सहकारिता विभाग, शाहजहांपुर द्वारा विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और कृषकों को जागरूक करने के उद्देश्य से टाउनहॉल रोड स्थित होटल रॉयल पन्ना के सभागार में एक वृहद ‘सहकारी सम्मेलन एवं सहकार सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम की महापौर अर्चना वर्मा ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डी.पी.एस. राठौर द्वारा की गई।
‘’अंतिम पायदान तक पहुँच रहा है योजनाओं का लाभ’’
सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती अर्चना वर्मा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा अलग से सहकारिता मंत्रालय के गठन के पश्चात् अभूतपूर्व बदलाव आए हैं। सहकारिता विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन अब धरातल पर हो रहा है और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक इन योजनाओं का लाभ सफलतापूर्वक पहुँच रहा है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डी.पी.एस. राठौर ने अवगत कराया कि मंत्रालय के गठन के उपरांत जनपद में नई पैक्स (PACS) समितियों का गठन किया गया है। इन पैक्स के माध्यम से सहकारिता विभाग की योजनाओं का सीधा लाभ अब स्थानीय किसानों को आसानी से प्राप्त हो रहा है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आ रहा है।
भूमि दाताओं का हुआ सम्मान, अन्य लोग भी हुए प्रेरित।
नई नवगठित समितियों के सुचारू संचालन एवं नए गोदाम/भवन निर्माण हेतु जनपद के कई जागरूक और समाज-सेवी नागरिकों ने निस्वार्थ भाव से अपनी भूमि निःशुल्क दान की है। सहकारिता विभाग द्वारा ‘सहकार गौरव सम्मान’ से विकास खंड मदनापुर के ग्राम प्रधान मथाना सत्येंद्र सिंह पुत्र श्री वीरेंद्र सिंह तथा ग्राम रसूलपुर वि खं0 कलान महेश चंद्र पुत्र रामचन्द्र सिंह ने पृथ्वीपुर ढाई में बी-पैक्स (B-PACS) के गोदाम निर्माण हेतु भूमि दान करने के लिए अलंकृत किया गया।
इसके अलावा बी पैक्स बिलन्दपुर गद्दीपुर के सभापति मनोज सिंह सचिव बलभद्र सिंह ऋण बसूली सबसे ज्यादा व्यबसाय करने वाली खुदागंज शाखा के प्रबंधक अमित सिंह सबसे ज़्यादा महिला सदस्य बनाने के लिए बी पैक्स ददरौल के सचिव दिनेश दीक्षित उप सभापति सुभाष चंद्र शुक्ला
सर्वाधिक महिलाओं के खाते खोलने के लिए सांयकालीन शाखा प्रबंधक पंकज कुमार पाल महिला खाताधारक मोनी यादव को सर्वाधिक धनराशि जमा करने के लिए ढभौरा सिमरा समिति को डिजिटल पेमेंट डे पर अधिकतम ट्रांजेक्शन करने के लिए सम्मानित किया गया ।
समारोह के दौरान जिले के प्रमुख लोगों से सहकारिता के विकास हेतु स्वेच्छा से भूमि दान करने के लिए आग्रह किया गया ।
कार्यक्रम में सहायक निबंधक एवं सहायक आयुक्त डॉ गणेश गुप्ता ने विभागीय गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बैंक व समितियों को निर्देशित किया कि केसीसी (KCC – किसान क्रेडिट कार्ड) योजना का दायरा और अधिक विस्तारित किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा किसानों को ऋण सुविधा का लाभ मिल सके।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी सौरभ द्विवेदी ने कहा कि समितियों के कार्य में शत-प्रतिशत पारदर्शिता बनाए डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा दें ऐसा करने से आम कृषकों का समितियों और सहकारिता विभाग के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
एडीसीओ बैंकिग हरिकेश परमार के संचालन में हुए कार्यक्रम में डीडीएम नाबार्ड प्रवेश गंगवार तथा इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक यशवीर सिंह ने अपने विचार अनुभव साझा करते हुए केंद्र सरकार तथा सहकारिता मंत्रालय की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में केंद्र उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष मुकेश राठौर डीसीबी उपाध्यक्ष अजय कुमार प्रजापति पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा श्याम नारायण मिश्रा सिंचाई बंधु उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह एडीसीओ आनंद श्रीवास्तव संजय सिंह शिवरतन लाल दिनेश कुमार ओमप्रकाश मौर्य अनिल कुमार सिंह विजय राज राकेश सिंह अभय राज राजेश वर्मा सौरभ सोमबांशी विजय मोहन मिश्रा आदि मौजूद रहे ।











