
हरदोई/शाहाबाद। 81 दिवसीय गविष्टि गो-रक्षार्थ-धर्मयुद्ध यात्रा के तहत शनिवार को के शाहाबाद पहुंचने पर हजारों श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं और पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। पूरे नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर शंकराचार्य ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए गौ-संरक्षण का संदेश दिया और संकल्प दिलाया कि गौमाता को पशु सूची से हटाकर ‘राज्यमाता’ का दर्जा दिलाने के लिए जनजागरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को गौमाता को संवैधानिक सम्मान देते हुए ‘राज्यमाता’ घोषित करना चाहिए।
शंकराचार्य की यात्रा लखीमपुर से शाहाबाद पहुंची, जहां स्वागत समारोह के बाद उनका काफिला सवायजपुर के लिए रवाना हुआ। यात्रा के दौरान गौ-संरक्षण, भारतीय संस्कृति और गौमाता के सम्मान को लेकर लोगों से व्यापक जनसमर्थन जुटाने का आह्वान किया गया।।











