राष्ट्रीय लोक अदालत के स्वास्थ्य शिविर में रेड क्रॉस ने निभाई सहयोगी भूमिका।
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर शनिवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविर में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी ने स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोग करते हुए जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी पहुंचाई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के नोडल अधिकारी उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड, दिव्यांग प्रमाणपत्र, नियमित टीकाकरण समेत विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराईं।
रेड क्रॉस सोसायटी के जिला सचिव डॉ. विजय जौहरी ने कहा कि संस्था मानव सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय कर जरूरतमंदों तक सेवाएं पहुंचाने के लिए सदैव तत्पर है।
शिविर में जिला कारागार के अधिकारियों ने भी सहभागिता की। इस दौरान कारागार में रेड क्रॉस द्वारा पूर्व में किए गए सेवा कार्यों पर चर्चा हुई और अधिकारियों ने संस्था के प्रयासों की सराहना की।







