संजेश कुमार गौतम बने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के तिलहर विधानसभा अध्यक्ष।
शाहजहाँपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के संगठन विस्तार के तहत जिले में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार संजेश कुमार गौतम को विधानसभा 133 तिलहर का नया विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार (एडो.) द्वारा जारी नियुक्ति-पत्र के अनुसार, बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब की ‘बहुजन हिताय – बहुजन सुखाय’ की विचारधारा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी दी गई है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद भाई चन्द्र शेखर आजाद (एडवोकेट) एवं प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ के निर्देशों के तहत की गई है।
ग्राम मिर्जापुर (थाना तिलहर, जिला शाहजहाँपुर) निवासी बाबू राम के पुत्र संजेश कुमार गौतम को इस नए पद की जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। जिलाध्यक्ष अनिल कुमार ने संजेश कुमार गौतम को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वे इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे और संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।






