
रिपोर्ट BY- फैसल
CRS NEWS हरदोई। समाजवादी पार्टी के नेता रामज्ञान गुप्ता को सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार रामज्ञान गुप्ता पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राज्यमंत्री तथा सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र भाषा का प्रयोग कर सामाजिक माहौल खराब करने का आरोप है। मामले में प्रियम मिश्रा की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई थी।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के दौरान सोशल मीडिया पोस्ट की सामग्री को गंभीरता से लिया गया। इसके बाद भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 353(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई। आरोप है कि संबंधित पोस्ट के माध्यम से लोगों की भावनाएं प्रभावित करने और माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया।
मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।










