
CRS NEWS कौशांबी जिले में चुनावी रंजिश को लेकर बुधवार की सुबह खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में ईट पत्थर और अवैध तमंचे से कई राउंड फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए। जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में हो रहा है। सूचना मिलने के बाद सीओ सदर व करारी पुलिस गांव पहुंचकर आगे की तफ्तीश में लगी है।
करारी थाना क्षेत्र के बराई बंधवा गांव में बुधवार की सुबह प्रधानी चुनाव में खुन्नस खाए पूर्व प्रधान निक्के और उनके गुर्गों ने शौच के लिए जा रहे कामिल को घेर कर पकड़ लिया, और उनके साथ मारपीट करने लगे। चीख-पुकार सुनकर परिजन भागकर कामिल को बचाने पहुंचे। लेकिन इसी दौरान विपक्षीगढ़ ईट पत्थर चलाने लगे। जब इधर से भी ईट पत्थर चला तो आरोप है कि अवैध असलहों से शहंशाह और जमशेद ने छत से कई राउंड फायरिंग किया। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहा पर 35 वर्षीय माशूक की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से गाँव मे तनाव का माहौल है। मौके पर पहुचे सदर सीओ अभिषेक सिह और करारी पुलिस ने गांव में पैदल गस्त कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील किया।
करारी थाना क्षेत्र का यह गाँव हमेशा मार-पीट के लिए जाना जाता है। यहां पर मुस्लिम समुदाय के दो पक्षो में हमेशा विवाद रहता है। यहां के अधिकतर लोग मुम्बई में रह कर रोज़ी रोटी कमाते है। और बारिश में काम- धंधा बंद होने पर गांव लौटते है। इन लोगो के गाँव मे आने के बाद ही विवाद शुरू होता है। और हर साल मार-पीट होती है। यह सिलसिला लगातार जारी है। सरकार चाहे बहुजन, सपा और भाजपा की रही हो, लेकिन आज तक इस पर अंकुश नही लग सका है।
सुबह थाना करारी क्षेत्र के एक ही समुदाय के के दो पक्षों के मध्य पुरानी विवाद को लेकर मारपीट और फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई थी मौके पर तत्काल सीओ मंझनपुर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे वहां से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है तीन लोग घायल हैं जिम एक को छोड़कर और सभी को मामूली चोटे हैं इसमें हम बड़ी कार्रवाई करेंगे पूर्व से ही दोनों पक्ष के लोग पाबंद है और जो पाबंद की धनराशि है वह वसूल की जाएगी एक व्यक्ति को छर्रे जैसा छोटी सी चोट है मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि ईद की चोट है या फिर गोली की है।










