
CRS AGENCY। प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाली इहा दीक्षित जब वह 4 साल की उम्र से ही पौधे लगा रही हैं। उन्होंने कुछ स्वयंसेवकों के एक समूह के साथ मिलकर अपने शहर मेरठ में 20,000 से अधिक पौधे लगाए हैं। दीक्षित ने अपने घर पर एक प्लांट बैंक भी बनाया है।
लोगों की तरफ से दान किए गए पौधों लगे
हैं जो किसी कारणवश उनकी देखभाल नहीं कर सकते हैं।दूसरा स्थान हासिल करने वाले निर्वाण सोमानी त्यागी गई जीन्स को एकत्र करके उससे आसानी से धुलने योग्य स्लीपिंग बैग तैयार कराते हैं और लोगों में बांटते हैं।इंटरनेशनल यंग ईको-हीरो’ पुरस्कार कार्यक्रम 8 से 16 वर्ष की आयु के उन बच्चों व किशोरों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने सबसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दों को हल करने की दिशा में कार्य किया है। ‘इंटरनेशनल यंग ईको-हीरो’ पुरस्कार के लिए नामों का चयन पर्यावरण विज्ञान, जीव विज्ञान और शिक्षा विशेषज्ञों एक समिति करती है।एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले 20 वर्षों में “एक्शन फॉर नेचर” ने 27 देशों और 32 अमेरिकी राज्यों के 339 पर्यावरण नायकों को सम्मानित किया है।









