घर-घर पैर पसार रहा बुखार, रोगियों को इलाज की दरकार!
स्वास्थ्य विभाग के दावे हुए हवा हवाई
सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्थाएं हावी!
सरकारी अस्पतालों में तांता,झोला छाप डॉक्टर की बल्ले- बल्ले!
CRS पुवायाँ/शाहजहांपुर-जैसे-जैसे बरसात का मौसम अपने चरम पर पहुंच रहा है नगर से लेकर गांव-गांव और घर-घर मलेरिया सहित तमाम प्रकार के बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं!
ऐसा कोई घर नहीं है जिसमें एक न एक बुखार से पीड़ित रोगी न हो!
किसी किसी घर में तो पूरा का पूरा घर बुखार से पीड़ित है!
क्षेत्र के गांव धारा निवासी प्रदीप वैरागी ने बताया कि उनका पूरा परिवार पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित है! सरकारी अस्पताल में गए तो वहां सुविधाओं के नाम पर जीरो व्यवस्था है, न पर्याप्त चिकित्साकर्मी हैं और न ही दवाएं।वादे तो सभी करते हैं लेकिन किसी जनप्रतिनिधि का इस ओर कोई खाऐ ध्यान नहीं दिया है, वहां न तो साफ-सफाई और न ही पेयजल की कोई व्यवस्था है!
मौजूद चिकित्सा कर्मियों ने बताया कि यहां पर बस यही यही गोलियां है बस इसी के भरोसे अस्पताल चल रहा है। अगर बेहतर इलाज चाहिए है तो बाहर से दवा लेनी पड़ेगी, जिसके चलते वह अपनी मां, पत्नी और बच्चों का इलाज बाहर निजी चिकित्सक से करा रहे हैं!
एक अनुमान के अनुसार जिस अनुपात में प्रतिदिन 5 00से 600 मरीज़ और इसके अतिरिक्त सैकड़ों की संख्या में उनके तीमारदार भी प्रतिदिन सरकारी अस्पताल आते हैं!
चिकित्साकर्मियों और वहां की व्यवस्था की तो बात छोड़िए न तो स्वच्छता पर्याप्त बिजली और पीने के पानी की व्यवस्था है! रोगियों की संख्या के अनुसार चिकित्सा कर्मियों की भारी कमी है! यदि सफाई कर्मी के नाम पर आप वहां किसी से पूछेंगे तो यही कहेंगे कि वह तो कभी कभार ही आता है।यदि साफ सफाई पर ध्यान न दिया गया तो बीमारियां और भी बढ़ सकती है! जिसके चलते मरीजों को इलाज के अभाव में दर-दर भटकना पड़ता है और झोलाछाप लोग मौज मारते हैं! कई बार तो झोलाछाप डॉक्टरों के चक्कर में पड़कर मरीजों की जान तक चली जाती है!
बरसात के मौसम में क्षेत्र के तमाम गांवों में नालियां बजबजा रही हैं सफाई कर्मी के नाम पर केवल खाना पूर्ति की जा रही है! जिस प्रकार संक्रामक रोग नगर गांव और घर घर में में पैर पसार रहे हैं।
यदि समय रहते हैं जनप्रतिनिधियों और चिकित्सा विभाग ने ध्यान नहीं दिया तो स्थिति कभी भी विकराल हो सकती है। ऐसे में क्या होगा भावी भविष्य यह तो समय ही बताएगा!









