NSS इकाई द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में ग्रामीण वासियों को मिशन शक्ति थीम के लिए जागरूक किया गया।



शाहजहांपुर/तिलहर। पंडित दिन दयाल उपाध्याय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा द्वितीय एकदिवसीय शिविर का आयोजन तिलहर ब्लाक के बिलहरा गांव में किया गया। शिविर की थीम “मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन, एवं सशक्तिकरण)” रखी गई, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, जागरूकता तथा आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना था। स्वयंसेवियों द्वारा शिविर की शुरुआत राष्ट्रीय सेवा योजना का लक्ष्य गीत “उठें समाज के लिए उठें-उठें” के सामूहिक गायन के साथ की गयी।
कार्यक्रम अधिकारी श्री शशिभूषण के नेतृत्व में स्वयंसेवकों द्वारा ग्रामीण महिलाओं को नारी सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों (जैसे 1090, 112, 181 आदि) की जानकारी दी गई। छात्रा मानसी, शिवानी, अंजली, वैशाली, मुस्कान, शिल्पी, अल्का, कीर्ति, दिव्या, शैबी, स्वाती, सना, लक्ष्मी, सिदरा, प्रियंका, अनामिका, आकांक्षा, प्रियांशी, आराध्या, कोमल, अंजली आदि ने ग्रामीणों को आपात स्थिति में उनके उपयोग के बारे में समझाया गया।
दीपिका, निदा, सेजल, रंजन, प्रियंका, हिमांशी, इशिका, बुशरा, हुस्ना, शिफा, ममता, मधु, करुणा, वैशाली, निकिता, कांकुल, निशा, मोहिनी, दीप्ति के द्वारा गाँव की छोटी बच्चियों को “गुड टच–बैड टच” की सरल और सहज भाषा में जानकारी प्रदान की गई, जिससे वे अपनी सुरक्षा के प्रति सजग हो सकें और किसी भी अनुचित व्यवहार की पहचान कर सकें। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं जैसे मिशन शक्ति, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, स्वयं सहायता समूह आदि की जानकारी भी दी गई। शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्री शशिभूषण के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर पूर्व कार्यक्रम अधिकारी श्री नरेश पाल का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ॰ सरन पाल सिंह ने शिविर के उद्देश्यों की सराहना करते हुए स्वयंसेवकों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। उन्होने इसे ग्रामीण महिलाओं एवं बालिकाओं में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक सार्थक कदम बताया। शिविर के समापन सत्र में सभी उपस्थित स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य संकल्प गीत “हम होंगे कामयाब” का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम में विशाल शर्मा, वैभव वर्मा, चरन बिहारी, छोटी बिटिया, सूबी, मीनाक्षी, सद्दाम, रोचकी, वंश, उबैस, कपिल, मोहित, अलीम फरमान, मोहम्मद काज़िम आदि ने विशेष योगदान दिया।









