खुशामद की सियासत के लिए “दो शहज़ादे” एक साथ इकट्ठा हुए है:मोदी
!
CRS शाहजहाँपुर-बृहस्पतिवार को
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर स्थित बरेली मोड़ मैदान पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन पर निशाना साधंते हुए आरोप लगाया कि तुष्टीकरण (खुशामद) की राजनीति के लिए ‘दो शहजादे’ एक साथ आए हैं! कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर परोक्ष हमला करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘क्या आप ‘दो लड़कों’ की फ्लॉप जोड़ी से विकास की उम्मीद कर सकते हैं!’’
मोदी ने यहां शाहजहाँपुर और आसपास के लोकसभा क्षेत्रों के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में यहां एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘तुष्टीकरण की राजनीति ‘दो शहजादे’ के एक साथ आने का सबसे बड़ा कारण है!
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यह चुनाव सिर्फ सांसद बनाने और सरकार बनाने भर का नहीं है! यह चुनाव… आपका एक-एक वोट सशक्त भारत के संकल्प को मजबूती देने की गारंटी है, और ये मोदी की गारंटी से भी ज्यादा आपके वोट की गारंटी है!
प्रधान मंत्री मोदी ने कहा, ‘‘इस बार आपका वोट देश विरोधी मान सिकता वाले लोगों को एक बहुत कड़ा संदेश देने वाला है! आपका वोट ही है जो आतंकवाद को काबू में रखेगा और भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा, इसलिए फिर एक बार मोदी सरकार!
मोदी ने दावा किया कि उनकी सरकार ने चार करोड़ गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिए हैं, जिनमें से अधिकतर महिलाओं के नाम पर हैं! यही नहीं तीन करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है! उन्होंने कहा कि पहले लखनऊ-कानपुर में आए दिन आतंकी हमले होते थे, बम धमाके होते थे! इसके सिवा सपा-कांग्रेस वाले कुछ बता भी नहीं सकते थे, क्योंकि उन्होंने ऐसा कुछ काम ही नहीं किया, जिसका वो रिपोर्ट दे सकें!
कांग्रेस पर वोट बैंक की राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाते हुए मोदी ने कहा कि पार्टी पूरे देश में आरक्षण के ‘कर्नाटक मॉडल’ को लागू करने की योजना बना रही है, जहां दलित, आदिवासी और अन्य पिछड़ा वर्ग समुदायों की हिस्सेदारी कम करने के बाद मुस्लिम समुदाय को आरक्षण प्रदान किया गया है साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता आतंकवादियों की मौत पर आंसू बहाते हैं! उन्होंने मतदाताओं से अपील की, ‘‘अपने वोट से राष्ट्र-विरोधी मानसिकता वाले लोगों को कड़ा संदेश दें! तीसरी बार सरकार बनाने का भरोसा जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘चार जून के बाद आपके आशीर्वाद से सरकार बनाकर मोदी भ्रष्टाचारियों को जवाबदेह ठहराएंगे!
समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा, ‘‘शाहजहाँपुर और यह पूरा क्षेत्र सब कुछ ठप परियोजना का शिकार था! यहाँ सड़क बुनियादी ढांचा ठप था, बिजली व्यवस्था ठप थी, स्वास्थ्य सेवाएं ठप थीं! कानून-व्यवस्था ठप हो गई! उन्होंने भाजपा सरकार के तहत क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मोदी के सत्ता में आने से पहले रेलवे स्टेशन, रेडियो और टीवी पर अज्ञात वस्तुओं से दूर रहने की चेतावनी प्रसारित की जाती थी क्योंकि डर था कि वह वस्तु बम हो सकती है! उन्होंने सवाल किया, ‘‘ 2014 में मोदी के सत्ता में आने के बाद आपने कभी ऐसा संदेश सुना है? क्या अब बम विस्फोट का कोई डर है?’’
मतदाताओं से अपील करते हैं मोदी ने कहा,‘‘कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता आतंकियों के मरने पर आंसू बहा रही थीं! ऐसे लोग आपको मंजूर हैं क्या? यही नहीं, सपा वाले तो ऐसे थे कि जो आतंकी जेल में थे उनको जेल से रिहा करवाने के लिए भांति-भांति के कानूनी रास्ते खोज रहे थे! क्या ऐसे लोगों के हाथ में आपका भविष्य सुरक्षित है? और आज भी ये सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं!
मोदी ने कहा कि राम मंदिर के न्यासियों ने कांग्रेस के लोगों को राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया! उन्होने आरोप लगाया, ‘‘उन्होंने अभिषेक समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया और राम भक्तों को पाखंडी कहा! क्या ऐसे लोगों को एक वोट का भी अधिकार है? क्या उन्हें चुन चुन के सफाया नहीं किया जाना चाहिए!
प्रधानमंत्री मोदी ने आरोप लगाया, ‘‘कांग्रेस की पहचान रही है-इनको जब भी बड़ा कुकृत्य करना होता है तो ये देश और संविधान के नाम पर हो-हल्ला करना शुरू कर देती है!
उन्होंने आरोप लगाया कि 70 के दशक में ऐसे ही नारे लगाकर कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाया था, देश को जेलखाना बना दिया था, अखबारों पर ताले लगा दिए थे, देश के लाखों लोकतंत्र प्रेमियों को सलाखों के पीछे बंद कर दिए थे!









