न्यायालय द्वारा कुर्क जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंचे पूर्व विधायक को बैरंग लौटना पड़ा!


CRS शाहजहाँपुर-जिले के निगोही कस्वे में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा अपने लाव लश्कर के साथ न्यायालय द्वारा कुर्क सील बन्द दुकानों व मकान पर कब्जा कारने पहुंचे! वहां मौजूद लोगों से उनकी जमकर
नोक झोक हुई!
भाजपा विधायक के निजी सचिव आशुतोष उर्फ आशू ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि हमारे घर पर हमारे वृद्ध मां-बाप जोकि हार्ट पेशेंट है, जो घर पर मौजूद थे उसी समय पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने अपने पुत्र सचिन वर्मा और राजेश सिंह के साथ दर्जनों अज्ञात लोगों के सहित मेरे घर पर चढ़ाई कर दी!
आगे उन्होने बताया कि जब इसकी सूचना उन्हे हुई तो मैं वे अपने घर पर पहुंचे! घर पर तमाम पुलिस के अधिकारी फोर्स के साथ मौजूद थे! घटना की जानकारी लेने पर पता चला की न्यायालय द्वारा सील बंद मकान पर कब्जा करने की नियत से अपने समर्थकों के साथ आए हुए थे! मेरे व मेरे भाई के पहुंचते ही पूर्व विधायक अपने साथियों के साथ हम लोगों पर हमलावर हो गये!
धारा 146 के अंतर्गत पाबंद विवादित भूमि पर कब्जा करने पहुंचे पूर्व बिधायक को हालाकि बबाल के बाद बैरंग बापस लौटना पड़ा परन्तु वहीं दूसरी ओर विवादित मकान के बराबर में रहने वाले भाजपा विधायक के निजी प्रतिनिधि आशुतोष उर्फ आशू ने भीड़ के साथ उनके घर पर हमला करने आने का पूर्व विधायक पर आरोप लगाया!









