डलमऊ रायबरेली-
जलालपुर धई में होने वाले उर्फ आयोजन को लेकर दो पक्षों में चल रहे विवाद को लेकर आखिरकार सहमति बन गई और दोनों पक्ष आपसी रजामंदी के चलते बिना किसी रूकावट के उर्स आयोजन को लेकर तहसील प्रशासन को अपना सहमति पत्र सौंपा है दमोह तहसील क्षेत्र के जलालपुर ढाई में प्रतिवर्ष उर्स मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें 1 दिन फातिमा और दूसरे दिन कव्वाली का आयोजन होता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे होते हैं लेकिन इस बार उर्स पाक सैयद जलालुद्दीन शाह चिश्ती की याद में मनाए जाने वाले उर्स मेले में विवाद की स्थिति पैदा हो
गई जलालपुर के निवासी मोहम्मद कमाल एवं हाफिज मोहम्मद कलीम के द्वारा उर्स मेले को लेकर अपनी अपनी दावेदारी पेश की थी दोनों के बीच आयोजन को लेकर विवाद की स्थिति बन गई गुरुवार को उपजिलाधिकारी डलमऊ आशीष कुमार मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी डलमऊ अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में दोनों पक्ष गदागंज थाने में पेश हुए और अपनी उत्तराधिकारी को लेकर दावेदारी प्रस्तुत की जब प्रशासन ने विवाद की स्थिति में उर्स मेले के आयोजन पर सहमति ना देने की बात रखी तक दोनों पक्ष आपसी सुलह के चलते विवाद को खत्म कर उर्स मेले के आयोजन को लेकर राजी हो गए तब जाकर उपजिलाधिकारी डलमऊ आशीष कुमार मिश्रा ने शर्तों के साथ उर्स मेले के आयोजन को हरी झंडी दी उपजिलाधिकारी डलमऊ आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि जलालपुर धई में उर्स मेले के आयोजन को लेकर दो पक्षों में उत्तराधिकार को लेकर विवाद की स्थिति थी लेकिन दोनों पक्ष आपसी सुलह के चलते मेले के आयोजन को राजी हो गए हैं उर्स के मेले के आयोजन को लेकर शर्तों के साथ अनुमति दे दी गई है और संबंधित छात्र थानाध्यक्ष एवं क्षेत्राधिकारी को सुरक्षा के व्यापक इंतजाम के निर्देश दिए गए हैं









